Nagar Nigam Aligarh ने कब्जा मुक्त कराई 5 करोड़ रूपये की संपत्ति

अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र में लगभग पांच करोड़ रूपये की संपत्ति को नगर निगम (Nagar Nigam Aligarh) की संपत्ति विभाग की टीम ने सोमवार को कब्जा मुक्त कराया। अपर नगर आयुक्त के नेतृत्व में टीम ने 4 हजार 370 वर्ग मीटर की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नगर निगम के कब्जे में लिया।
नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर ग्राम सभाओं की भूमि पर अवैध कब्जे को हटाने के लिए अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम की संपत्ति विभाग की टीम निकली। Nagar Nigam Aligarh टीम ने सबसे पहले क्वार्सी क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन गाटा संख्या 324 और 326 पर पहुंचकर अवैध कब्जे को ध्वस्त कराया और नगर निगम के कब्जे में संपत्ति को लिया।
DM Aligarh ने की यातायात के नियमों का पालन करने की अपील
ग्राम सभा की जमीन पर कर रखा था अवैध कब्जा

सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की संपत्ति विभाग की टीम द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई ग्राम सभा की जमीन की कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में नगर निगम की जमीनों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम सभाओं में nagar nigam aligarh की संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और अवैध कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया जाएगा। नगर आयुक्त अमित आसेरी का कहना है कि नगर निगम संपत्तियों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। नगर निगम में शामिल ग्राम सभा की संपत्तियों पर अधीनस्थों को पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। जो लोग नगर निगम की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने की फिराक में हैं उनके विरुद्ध नगर निगम दल बल के साथ सख्त कार्रवाई करेगा।
Aligarh: Rss के नगर कार्यवाह पर जानलेवा हमले का पर्दाफाश, दो सगे भाइयों ने किया था हमला
Posted by: Abhishek Kumar, Aligarh